29 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा पुलिस का वारंट तामिली अभियान: 12 दिनों में 106 वारंट किए गए तामिल

शेयर करें

OM Darpan

Aug 29, 2024 08:18 am 181 views
  • सर्वाधिक वारंट तामिली थाना सीतापुर में, 15 गिरफ़्तारी और 5 स्थाई वारंट
पंकज शुक्ला /अंबिकापुर सरगुजा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों में लंबित गिरफ़्तारी वारंट और स्थाई वारंट की तामिली के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 12 दिनों के भीतर कुल 106 वारंट तामिल किए गए। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सरगुजा, श्री योगेश पटेल द्वारा किया गया, जिन्होंने जिले भर के थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक वारंट तामिल करने के निर्देश दिए थे। इस अभियान में, थाना सीतापुर ने सर्वाधिक वारंट तामिल किए, जिनमें 15 गिरफ़्तारी वारंट और 5 स्थाई वारंट शामिल हैं। अन्य थानों में भी पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाई। थाना कोतवाली ने 9 गिरफ़्तारी वारंट और 6 स्थाई वारंट तामिल किए, वहीं थाना कमलेश्वरपुर ने 10 गिरफ़्तारी वारंट और 1 स्थाई वारंट तामिल किया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने कुल 83 गिरफ़्तारी वारंट और 23 स्थाई वारंट तामिल किए। अभियान की इस सफलता के बाद, सरगुजा पुलिस ने इस तरह के अभियानों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929162535325

विज्ञापन

Advertisement