20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिश्तेदार ने साथी के साथ मिलकर की थी जिपं उपाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी

शेयर करें

OM Darpan

Nov 23, 2024 08:54 am 193 views
[smartslider3 slider=6]
अंबिकापुर। सीतापुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नगर पंचायत उपाध्यक्ष का रिश्तेदार ही निकला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 94 हजार 622 रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सीतापुर थाना क्षेत्र के शंकर वार्ड निवासी विनिप गुप्ता 17 नवंबर को शादी में शामिल होने परिवार सहित बाहर गए थे। घर में ताला बंद था। इसी दौरान रात लगभग 9 से 11:30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने मकान का ताला तोड़कर 13 लाख रुपये नकद व लगभग 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। विनिप गुप्ता ने 18 नवंबर को सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को मौके से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल व पेचकश बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के आने-जाने के रास्ते पर लगे दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त सब्बल व पेचकश बतौली स्थित एक हार्डवेयर दुकान से खरीदे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने संदेही आयुष उर्फ रोशन उर्फ हिमांशु (पिता दिनेश साहू, उम्र 21 वर्ष) और उमेश उर्फ नानदाऊ (पिता कमलेश्वर साहू, उम्र 20 वर्ष) निवासी छिंदडांड, थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपी को थी घर की पूरी जानकारी मुख्य आरोपी आयुष नगर पंचायत उपाध्यक्ष विनिप गुप्ता का रिश्तेदार है और वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। घटना से कुछ दिन पूर्व छठ पर्व के दौरान भी आयुष उपाध्यक्ष के घर आया था और उसे घर की पूरी जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि 17 नवंबर को विनिप गुप्ता परिवार सहित शादी में शामिल होने जा रहे हैं। इसका लाभ उठाते हुए आयुष अपने साथी उमेश के साथ रात को सीतापुर पहुंचा और मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि जिस शादी में विनिप गुप्ता गए थे वहां आयुष को भी निमंत्रण था, लेकिन वह शादी में नहीं गया और अपने साथी उमेश के साथ बाइक से सीतापुर आया। आरोपियों ने कॉलेज के पास बाइक खड़ी कर स्कूल की छत से मकान में चढ़कर ऊपर का ताला सब्बल से तोड़ा और अंदर घुस गए। घर के अंदर जाकर कमरे की चाभी खोजकर अलमारी खोली और तिजोरी से 13 लाख रुपये नकद एवं 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
 
सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई घटना के कुछ दिन पूर्व छठ पर्व के दौरान आयुष ने जो जूते पहने थे, वही जूते पहनकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जूते के आधार पर घरवालों ने उसे पहचान लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
 
7.94 लाख नकद जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के रुपयों में से 7 लाख 94 हजार 622 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त बाइक सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है। आयुष ने चोरी के रुपयों में से 20 हजार रुपये अपने साथी उमेश को दिए थे, जिससे उसने मोबाइल खरीदा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920062828926

विज्ञापन

Advertisement