16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2.15 लाख का संपत्तिकर बकाया: भवन सील करने पहुंची निगम टीम, मालिक के लिखित आश्वासन पर मिली दो दिन की मोहलत

OM Darpan

Nov 18, 2025 07:23 am 249 views
2.15 लाख का संपत्तिकर बकाया: भवन सील करने पहुंची निगम टीम, मालिक के लिखित आश्वासन पर मिली दो दिन की मोहलत

 
  • सिविल लाइंस स्थित मर्लिन इंफ्रास्ट्रक्चर के पार्टनर पर निगम के जोन-4 की कार्रवाई

  • तय समय पर भुगतान नहीं करने पर होगी सीलिंग

रायपुर.

नगर पालिक निगम रायपुर ने संपत्तिकर (Property Tax) के बड़े बकायादारों के खिलाफ अपना राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को जोन-4 की राजस्व टीम ने बकाया कर नहीं चुकाए जाने पर सिविल लाइंस स्थित एक भवन पर सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, भवन स्वामी द्वारा दो दिन में भुगतान का लिखित आश्वासन देने के बाद कार्रवाई को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त (राजस्व) जागृति साहू और जोन-4 कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2.15 लाख रुपये का था बकाया

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-46 सिविल लाइंस में भवन स्वामी अमरजीत सिंह भाटिया पर 2,15,651 रुपये का संपत्तिकर बकाया है। भाटिया, जो मर्लिन इंफ्रास्ट्रक्चर के पार्टनर हैं, ने वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक का टैक्स जमा नहीं किया था।

निर्धारित समयसीमा में राशि जमा नहीं होने पर जोन-4 राजस्व विभाग की टीम सोमवार सुबह मौके पर पहुंची और भवन को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

मालिक ने मांगी दो दिन की मोहलत

सीलिंग की कार्रवाई होते देख भवन स्वामी अमरजीत सिंह भाटिया ने जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव से मुलाकात कर दो दिन की मोहलत देने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखित में आश्वासन दिया कि वे आगामी दो दिनों के भीतर पूरी बकाया राशि नकद जमा कर देंगे।

उनके अनुरोध और लिखित आश्वासन के आधार पर जोन कमिश्नर ने सीलिंग कार्रवाई दो दिनों के लिए स्थगित कर दी।

भुगतान न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित दो दिनों में बकाया कर की पूरी राशि जमा नहीं की गई, तो बिना किसी अतिरिक्त चेतावनी के भवन को दोबारा सील कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शहर के सभी जोनों में बकाया वसूली अभियान जारी है, ताकि शहर विकास से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं पर कोई प्रभाव न पड़े।

इस कार्रवाई के दौरान जोन सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू, राजस्व निरीक्षक ऋषि परोच और सहायक राजस्व निरीक्षक अमर मतेलकर, कौशिक राम साहू, मनहरण निषाद, शेख जुनैद और प्रणय ठाकुर सहित जोन-4 राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917031043733

विज्ञापन

Advertisement