15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिंग रोड-2 पर रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत; पहचान बाकी

OM Darpan

Dec 16, 2025 12:09 am 384 views
रिंग रोड-2 पर रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत; पहचान बाकी

  • कबीर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 3 बजे हुआ हादसा, शव पीएम के लिए भेजे गए, ट्रक जब्त

रायपुर.

राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। रिंग रोड नंबर 2 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पेट्रोलिंग टीम ने संभाले हालात

कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को रिंग रोड नंबर 2 पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां ट्रक ने बाइक सवारों को बुरी तरह कुचल दिया था, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना के कारण बाधित हुए यातायात को व्यवस्थित करवाया।

मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतकों के परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

भारी वाहनों से बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड नंबर 2 पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। कई बार तेज गति और लापरवाही के कारण यहां हादसे होते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915210401425

विज्ञापन

Advertisement