22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोडेगाव में 36 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, 20 लाख के कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न

शेयर करें

OM Darpan

Nov 16, 2024 06:29 am 198 views
[smartslider3 slider=6]
बोडेगाव विकास कार्य लोकार्पण
बोडेगाव विकास कार्य लोकार्पण
नंदक्कट्ठी (रोहितास सिंह भुवाल)। बोडेगाव ग्राम पंचायत में 36 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और 20 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन का समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक अहिवारा, मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने की, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की विशेष अतिथि में जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, महामंत्री मिथलेश कश्यप, व जनपद सदस्य माहेश्वरी हँकारा भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत अभिनंदन से हुई। विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अपने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लाखों के विकास कार्य कराए हैं और भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रतिभा देवांगन ने ग्राम में सीसी रोड बनाने की मांग की। इस पर विधायक कोर्सेवाड़ा ने घसिया निषाद से गौतम जैन के गोदाम तक सीसी रोड बनाने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। सरपंच प्रतिभा देवांगन ने ग्राम पंचायत की ओर से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपसरपंच फिलेंन सोनवानी, समस्त पंचगण, और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान युवा पत्रकार रवि सेन ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से सवाल किया कि नंदक्कट्ठी शराब दुकान, जो बोडेगाव और रवेली डीह दोनों गांव के पास प्रस्तावित है, को लेकर उनकी क्या राय है। इस पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि यह दुकान नहीं खुलेगी, और अगर खोलने का प्रयास किया गया तो जन आंदोलन होगा। उन्होंने इसे कुछ स्वार्थी लोगों की साजिश बताया और कहा कि उन्होंने इस मामले को कलेक्टर के संज्ञान में डाल दिया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922114644296

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6