22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' का भव्य आयोजन, सांसद विजय बघेल ने किया शुभारंभ

शेयर करें

OM Darpan

Nov 16, 2024 06:41 am 284 views
[smartslider3 slider=6]

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बीआईटी कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के अदम्य साहस और शौर्य का परिचय कराया है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के अदम्य साहस और वीरता के कारण आज हमारा देश आजाद हुआ है। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया। उनका जीवन युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देता है। वर्तमान पीढ़ी को बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे प्रदेश में 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा का 18वीं शताब्दी में हमारे देश के लिए बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने आदिवासी समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया। आदिवासी समाज में उन्हें नायक का दर्जा प्राप्त है और आज भी वे कला, शिक्षा, और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिलेवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी और कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का समारोह मनाने का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दिन को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनजातीय गौरव समाज के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी.ठाकुर ने बिरसा मुंडा के गौरवशाली जनजातीय इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मसूर मिनी किट और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर एम.भार्गव, एडीएम अरविंद एक्का, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर हितेश पिस्दा, एसडीएम हरवंश मिरी, कंडरा समाज अध्यक्ष अशोक कुमार, कंवर समाज अध्यक्ष कृष्ण कुमार, हल्बा समाज मंथीर खलेंद्र, जनजातीय गौरव समाज सलाहकार सीताराम ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922074548977

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6