22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

केन्द्रीय बजट: आधारभूत संरचना को मज़बूती और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत - रुप सिंह मण्डावी

शेयर करें

OM Darpan

Jul 26, 2024 01:04 am 226 views
  • 64,583 रुपये प्रतिमाह तक की सैलरी पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स
जगदलपुर (कौशल संदुजा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष, रुप सिंह मण्डावी ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए इसे देशवासियों की तकदीर और देश की तस्वीर बदलने वाला बजट कहा है। श्री मण्डावी ने कहा कि यह बजट गवर्मेंट स्पेंडिंग में वृद्धि, अधिक कंजप्शन, लोगों की क्रय शक्ति में सुधार, निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने और देश की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। श्री मण्डावी ने नौकरीपेशा लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, अब 7 लाख 75 हजार रुपये तक की वार्षिक सैलरी पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा, जो प्रतिमाह 64,583 रुपये की सैलरी तक कर-मुक्त है। यह कदम नौकरीपेशा वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा, जिससे 90 प्रतिशत से अधिक लोग इनकम टैक्स के दायरे से बाहर हो जाएंगे। श्री मण्डावी ने इस बजट को साहसिक और ऐतिहासिक कदम बताया, जो देश की अर्थव्यवस्था और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक होगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922131702675

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6