22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब के पैसे न देने पर युवक पर हमला, बाइक में लगाई आग — कोरबा में देर रात की वारदात

शेयर करें

OM Darpan

Nov 06, 2025 09:20 am 212 views
शराब के पैसे न देने पर युवक पर हमला, बाइक में लगाई आग — कोरबा में देर रात की वारदात

  • अटल चौक पर हमलावरों ने सड़क पर खड़ी बाइक जलाई

  • घायल युवक अस्पताल में भर्ती — पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोरबा। शहर में मंगलवार रात अटल चौक गोढ़ी क्षेत्र में शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने न केवल युवक को बुरी तरह पीटा, बल्कि उसके दोस्त की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बेनदरकोना निवासी निखिल कुमार बंजारे (22 वर्ष) रात करीब 9:30 बजे अपने दोस्त की बाइक (क्रमांक CG 12 BG 3218) पर अटल चौक स्थित राजकुमार महिलांगे की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान आदिल प्रकाश मार्तंड अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और निखिल से शराब के लिए पैसे मांगे। निखिल ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। आदिल ने सड़क पर पड़े पत्थर से निखिल के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच हमलावरों ने सड़क पर खड़ी बाइक में आग लगा दी। कुछ ही पलों में बाइक जलकर राख हो गई। घटना के समय मौजूद लोग मदद करने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। घायल निखिल किसी तरह बाजार चौक तक पहुंचा और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित के परिजनों ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आदिल प्रकाश मार्तंड और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। यह घटना न केवल शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि आम लोग आपात स्थिति में मदद करने की बजाय तमाशा देखने में अधिक रुचि लेते हैं। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922151723412

विज्ञापन

Advertisement