- भिलाई निवासी सुन्दर जाल की जेल में संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- प्रशासन में लापरवाही
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग सेंट्रल जेल में बंदीगोई के आरोप में सजा काट रहे भिलाई निवासी 30 वर्षीय सुन्दर जाल की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, कोसानगर उड़िया पारा निवासी सुन्दर की शुक्रवार सुबह अचानक मृत्यु हो गई। जेल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग मरच्यूरी भेजा और बाद में परिजनों को सूचना दी।
मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक के जीजा राज किशोर ने कहा कि दो दिन पहले ही परिजन सुन्दर से जेल में मिलने गए थे और तब किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। गमगीन परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सुन्दर को न्याय मिल सके। सुन्दर के पीछे दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल की चिंता अब परिवार को सता रही है।
परिजनों का कहना है कि जेल में कैदी की सुरक्षा की कमी के कारण इस प्रकार की घटना घटी है। उनका यह भी कहना है कि अगर समय रहते उचित कदम उठाए जाते, तो शायद सुन्दर की मौत टाली जा सकती थी। यह घटना प्रशासन के लिए भी सवाल खड़े करती है कि कैसे एक कैदी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई।
इस पूरे मामले का खुलासा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग करना सबसे अहम हो जाता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो और सभी बंदियों की सुरक्षा पक्की की जा सके।










