Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • दरिमा थाना पुलिस ने मामले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और पत्थर किया जब्त, आरोपियों पर कसा शिकंजा

अंबिकापुर  (पंकज शुक्ला)।

सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दरिमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक आपसी विवाद के चलते प्रार्थी मंतोष प्रजापति के पिता अनिल प्रजापति पर जानलेवा हमला किया था।

घटना 24 जून 2024 को घटित हुई, जब प्रार्थी मंतोष प्रजापति की पत्नी समिता को पड़ोसी संतोष सिंह ने कचरा फेंकने को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर मंतोष और उनके पिता अनिल जब घर से बाहर आए, तो संतोष और उनके बेटे आशुतोष सिंह और तुलेश्वर सिंह उर्फ आशतोष हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़े थे। बातचीत के दौरान, संतोष ने अनिल प्रजापति पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। मंतोष ने जब बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उन पर भी पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 90/24 के तहत धारा 294, 506, 323, 34 भा.द.वि. के तहत मामला पंजीबद्ध किया। जांच के दौरान पीड़ितों की चोटों को गंभीर प्रवृत्ति का पाया गया, जिसके आधार पर मामले में धारा 307 भा.द.वि. जोड़ दी गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपियों संतोष सिंह (47 वर्ष), आशुतोष सिंह (20 वर्ष), और तुलेश्वर सिंह उर्फ आशतोष (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और पत्थर को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, आरक्षक जगेश्वर बघेल, संजय केरकेट्टा, और राज जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment