Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सेवा और समरसता के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • रामकृष्ण परमहंस वार्ड में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ संवाद

रायपुर।

 लोकसभा में नेता विपक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को युवा कांग्रेस पश्चिम विधानसभा ने रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि स्वरूप विचारों का आदान-प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक बड़े भैया विकास उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने 4000 किमी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से समरसता, सेवा और संस्कार की भावना को जीवंत किया।


समरसता व सेवा की भावना का आत्मसात

पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष आजाद वर्मा के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में राहुल गांधी के सामाजिक संघर्षों और नीतियों को आत्मसात करने की बात कही गई।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में कहा कि राहुल गांधी ने कोरोना की भयावहता को समय रहते सरकार को बताया और जातिगत जनगणना की मांग कर आज के सामाजिक विमर्श को दिशा दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह मोदी सरकार का निर्णय भी राहुल गांधी के संघर्षों का परिणाम है।

इस संगोष्ठी को सफल बनाने में पूर्व प्रदेश सचिव राजेश स्वामी, प्रदेश सचिव अपराजित तिवारी, प्रदेश सचिव सुमित सरकार, प्रदेश सचिव योगेश तिवारी, महासचिव पंकज ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गोपाल (मीत), सुदेश जामभूलकर, तेज वर्मा, दानी वर्मा, प्यारेलाल गायकवाड, कमलेश बंजारे, दिपक साहु, मुन्ना जाधव, उकेश, भावेश, राजेश, संजू, शिवा, भुपेंद्र और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं युवा साथी विशेष रूप से उपस्थित थे।

news paper editing
previous arrow
next arrow