लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर अशोका बिरयानी के गटर में दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

मृत कर्मचारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।
रायपुर के जीई रोड़ स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि गटर टैंक की सफाई के लिए दो कर्मचारियों को इसमें उतारा गया था। जांच में गटर की सफाई के दौरान निकली जहरीली गैस से मौत की आशंका जताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार गटर की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गए. जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटन के पास गए और आवाज दी लेकिन दोनो कर्मचारियों का कोई जवाब नहीं आया । जिसके बाद कुछ कर्मचारियों ने गटर में उतरकर दोनो को बाहर निकाला गया और तुरंत 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनो कर्मचारीयों को तेलीबांधा के निजी अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शक को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया की मृतक कर्मचारियों में से एक डेविड साहू (उम्र 19) धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला था। वहीं नीलकुमार पटेल (उम्र 30) जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से संपर्क कर मृतक को जानकारी दी गई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment