Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर पुलिस का निजात अभियान: मंदिर हसौद में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘निजात’ अभियान के तहत नशे के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है। समस्त थानों एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीमों को नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सक्रिय किया गया है। इस अभियान के तहत नारकोटिक्स एक्ट और अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिसमें सभी थाना प्रभारियों को नशीले पदार्थों की बिक्री और सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में दिनांक 12 नवंबर 2024 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोढ़ी गौठान के पास ई-रिक्शा में अवैध शराब रखकर उसे ले जाने की फिराक में एक व्यक्ति की सूचना प्राप्त हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा चिन्हित ई-रिक्शा और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक सिंह, निवासी मंदिर हसौद, रायपुर बताया।

दीपक सिंह के ई-रिक्शा की तलाशी में 90 पौवा देशी शराब बरामद हुई। जब शराब से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो दीपक सिंह किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। इसके बाद आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से जुमला 1,10,000/- रुपये मूल्य की शराब और ई-रिक्शा जप्त किया गया। मंदिर हसौद थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 736/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
दीपक सिंह, पिता प्रमोद सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गोढी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment