17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैजनाथपारा में चला प्रशासन का बुलडोजर, नो-वेंडिंग जोन बनाने की कार्रवाई तेज

शेयर करें

OM Darpan

Jan 10, 2025 06:56 am 209 views
बैजनाथपारा में चला प्रशासन का बुलडोजर, नो-वेंडिंग जोन बनाने की कार्रवाई तेज
  • चारपहिया वाहनों की आवाजाही होगी सुगम, शंकर नगर मुख्य मार्गों को कराया कब्जा मुक्त
रायपुर। यातायात को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज किया गया है। शहर के बैजनाथपारा क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर बैठे ठेले-गुमटियों को हटाकर जब्ती की कार्रवाई की गई। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट हिदायत दी कि इस क्षेत्र को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा।
मुख्य मार्गों को किया गया कब्जा मुक्त कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम जोन 4 की टीम ने शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग और बैजनाथपारा अखाड़ा गली में अभियान चलाकर सड़कों पर लगे अतिक्रमण एंगल और ठेले हटाए।
इसके साथ ही नगर निगम जोन 7 द्वारा साइंस कॉलेज के सामने जीई मार्ग पर भी कार्रवाई की गई। वहां अतिक्रमण कर बैठे ठेले-गुमटी संचालकों के सामान को जब्त किया गया।
शंकर नगर क्षेत्र में भी चला अभियान नगर निगम जोन 9 की टीम ने शंकर नगर टीवी टावर से शंकर नगर चौक मुख्य मार्ग तक अभियान चलाया। पूर्व में हटाए गए कब्जों पर दोबारा बैठे ठेले-गुमटी संचालकों को हटाकर उनके सामान जब्त किए गए।
प्रशासन का यह अभियान पुलिस विभाग, यातायात विभाग और नगर निगम के संयुक्त सहयोग से जनहित में लगातार चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों पर अव्यवस्थित यातायात को सुधारते हुए सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917164326486

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 176