अर्धनग्न प्रदर्शन से झुका अनिल अग्रवाल, लौटाएगा 30 लाख
OM Darpan
Oct 06, 2025 12:26 am
370 views
06 Oct 2025
-
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उग्र अर्धनग्न प्रदर्शन कर पुलिस को त्वरित कार्रवाई के लिए किया मजबूर
-
आरोपी अनिल अग्रवाल को गिरफ्तार
क्रांति सेना का अर्धनग्न प्रदर्शन और पुलिस की सक्रियता
आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस धोखाधड़ी के विरोध में मोर्चा खोल दिया। संगठन के सदस्यों ने अनिल कुमार अग्रवाल के कार्यालय और निवास पर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।थाने में हुआ लिखित समझौता
गिरफ्तारी के बाद अनिल कुमार अग्रवाल आजाद थाने पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित में समझौता करने और 30 लाख रुपये की राशि वापस लौटाने की सहमति दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संगठन के दबाव के चलते आखिरकार आरोपी को झुकना पड़ा और उसने पैसा वापस करने का लिखित वादा किया। इस दौरान थाना प्रभारी भी उपस्थित थे, जिनकी मौजूदगी में यह समझौता संपन्न हुआ।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन