9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार ने हेलीकॉप्टर किराए पर लेने में किए 249 करोड़ से अधिक खर्च, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

शेयर करें

OM Darpan

Mar 05, 2025 07:48 pm 378 views
छत्तीसगढ़ सरकार ने हेलीकॉप्टर किराए पर लेने में किए 249 करोड़ से अधिक खर्च, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते चार वर्षों में निजी कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लेने के लिए कुल 249 करोड़ 15 लाख 42 हजार 818 रुपये का भुगतान किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस विधायक श्री इंद्र साव के सवाल के जवाब में दी।

कांग्रेस विधायक श्री इंद्र साव ने विधान सभा में प्रश्नकाल के दौरान यह सवाल पूछा था कि राज्य शासन के विमानन विभाग ने 2021-22 से लेकर 2024-25 (31 जनवरी 2025) तक किन-किन निजी कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लिया है और इन कंपनियों को किस दर पर भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त, क्या शासन ने शासकीय विमान की खरीदी की है और क्या वह विमान वर्तमान में उपयोग में है?

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य शासन ने वर्ष 2006-07 में डबल इंजन युक्त शासकीय विमान "King Air B-200, VT-CTG" की खरीदी की थी, जो दिसंबर 2006 से उपलब्ध है। इसके अलावा, राज्य शासन समय-समय पर टेंडर के जरिए निजी कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लेता है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 2021-22 में ढिल्लन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव (हरियाणा) से 11 बार हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया था, जिसके एवज में 6 करोड़ 66 लाख 42 हजार 783 रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, एयर किंग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड से 21 बार हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया था, और इसके बदले में 18 करोड़ 15 लाख 92 हजार 159 रुपये का भुगतान किया गया।

इसी तरह, वर्ष 2022-23 में ढिल्लन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड से 41 बार हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया, जिसके लिए 59 करोड़ 99 लाख 44 हजार 105 रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, एयर किंग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड से 16 बार हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया और इसके बदले 18 करोड़ 71 लाख 29 हजार 947 रुपये का भुगतान किया गया।

वर्ष 2023-24 में ढिल्लन एविएशन से 51 बार हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया, इसके लिए 89 करोड़ 50 लाख 33 हजार 999 रुपये का भुगतान किया गया। और, वर्ष 2024-25 में भी ढिल्लन एविएशन से 37 बार हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया, जिसके एवज में 56 करोड़ 11 लाख 99 हजार 825 रुपये का भुगतान किया गया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010010746211

विज्ञापन

Advertisement