10 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार ने न्यूज पोर्टलों के लिए विज्ञापन नीति में किया बड़ा बदलाव, पत्रकारों ने किया स्वागत

शेयर करें

OM Darpan

Dec 13, 2024 09:47 am 276 views
छत्तीसगढ़ सरकार ने न्यूज पोर्टलों के लिए विज्ञापन नीति में किया बड़ा बदलाव, पत्रकारों ने किया स्वागत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक साल पूरा किया है, और इस अवसर पर प्रदेश में पहली बार देखा जा रहा है कि सरकार ने अपने नए विज्ञापन नियमों के तहत न्यूज पोर्टलों के लिए विशेष सहयोग की घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश के पत्रकारों और न्यूज पोर्टल संचालकों में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब उन्हें पहले की तुलना में अधिक विज्ञापन मिल सकेंगे। 05 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग के आयुक्त ने नवनियुक्त मुखिया रवि मित्तल के नेतृत्व में पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के दर्जनों पत्रकारों ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर नए विज्ञापन नियमों की शुरुआत का स्वागत किया।   ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आयुक्त रवि मित्तल द्वारा पुराने विज्ञापन नियमों को शिथिल कर नए नियमों को लागू किया गया है, जिससे प्रदेश के न्यूज पोर्टलों को अधिक विज्ञापन मिलेंगे। इससे पत्रकारों का विश्वास राज्य सरकार पर और भी मजबूत हुआ है।
ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों और गांवों से संचालित न्यूज पोर्टलों को जल्द से जल्द विज्ञापन दिया जाए, ताकि वे अपने पोर्टलों को और बेहतर बना सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
पत्रकारों के हित में किए गए इस कदम का स्वागत करते हुए प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जायसवाल ने कहा, “कई वर्षों से पत्रकार जनता के हित में जोखिम उठाकर कार्य कर रहे थे, शायद यही कारण है कि साय की सरकार ने पत्रकारिता को जीवित रखने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।” पत्रकारों को अपने पोर्टल का नाम, संचालन स्थल, रजिस्ट्रेशन जानकारी, और अन्य विवरण व्हाट्सएप नंबर 09424262547 पर भेजने के लिए कहा गया है, ताकि आयुक्त जनसंपर्क विभाग के पास सभी न्यूज पोर्टलों की जानकारी एकत्र हो सके और विज्ञापन जारी किराया जा सकें।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010150920172

विज्ञापन

Advertisement