मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और सूरजपुर में कार्यक्रमों में होंगे शामिल
OM Darpan
Oct 01, 2024 05:44 pm
163 views
01 Oct 2024
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर और जिला मुख्यालय सूरजपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11 बजे रायपुर स्थित सर्किट हाउस के न्यू कन्वेंशन हॉल में "जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत" विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय 11:50 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे। वहां वह 1:15 बजे से अग्रसेन स्टेडियम सूरजपुर में राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस "सियान सम्मान कार्यक्रम" में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद, मुख्यमंत्री साय शाम 4:25 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन