9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वच्छ जल, स्वच्छ मन: संत निरंकारी मिशन का अनूठा सेवा अभियान

शेयर करें

OM Darpan

Feb 24, 2025 08:56 pm 483 views
स्वच्छ जल, स्वच्छ मन: संत निरंकारी मिशन का अनूठा सेवा अभियान

रायपुर। संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुरेना तालाब की सफाई की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों से तालाब को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर रानी दुर्गावती वार्ड की पार्षद अनामिका सिंह ने अभियान की सराहना की और कहा कि तालाब की दीवारों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए श्लोगन लिखे जाएंगे। वहीं, रायपुर ब्रांच के जोनल इंचार्ज गुरबख्श सिंह कालरा ने स्वयं सेवकों के साथ मिलकर इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान में 300 से अधिक सेवादल के भाई-बहनों ने भाग लिया और तालाब से कई टन कचरा हटाकर नगर निगम के वाहनों द्वारा उसका निस्तारण कराया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

900 शहरों में जल संरक्षण अभियान

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तहत आज भारत के 900 शहरों के 1600 स्थानों पर जल निकायों की सफाई और संरक्षण की सेवा की गई। यह अभियान बाबा हरदेव सिंह जी की शिक्षाओं को आत्मसात करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से वर्ष 2023 में प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभ किया गया था।

यमुना छठ घाट से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश

इसी अभियान के तहत संत निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और राजपिता रमित जी ने दिल्ली के आईटीओ स्थित यमुना छठ घाट पर उपस्थित होकर प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान मिल सके।

इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने दी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010010746211

विज्ञापन

Advertisement