9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उठाई कार्रवाई की दिशा: अतिक्रमण और अवैध खनन पर सख्ती

शेयर करें

OM Darpan

Mar 05, 2025 08:19 am 403 views
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उठाई कार्रवाई की दिशा: अतिक्रमण और अवैध खनन पर सख्ती


रायपुर (सत्यानंद सोई)।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक की। बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में अतिक्रमण और अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत को अपने क्षेत्रों में अवैध कब्जे और खनन की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने शासकीय जमीनों और सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों को हटाने की सख्त चेतावनी दी। इसके साथ ही, सड़कों के किनारे खड़े कंडम वाहनों को हटाने और दुकान के बाहर सामान रखकर यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। अवैध खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने की भी आवश्यकता जताई।

इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने राजस्व विभाग के लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में काम करने की बात भी कही। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्राम स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी गांवों का दौरा करके तय समयावधि में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र बनाने में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010010746211

विज्ञापन

Advertisement