9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

काकाजी स्वीट दुकान में गंदगी मिलने पर निगम की कार्रवाई, 2000 रुपये जुर्माना

शेयर करें

OM Darpan

Feb 21, 2025 09:55 pm 269 views
काकाजी स्वीट दुकान में गंदगी मिलने पर निगम की कार्रवाई, 2000 रुपये जुर्माना

रायपुर।

नगर निगम रायपुर ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। निगम को काकाजी स्वीट दुकान में गंदगी को लेकर जनशिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जोन 9 की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई

निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे व जोन स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान का जायजा लिया। टीम ने पाया कि जनशिकायत सही थी और दुकान में गंदगी मौजूद थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वीट दुकान पर लगा 2000 रुपये का जुर्माना

शिकायत सही पाए जाने पर नगर निगम जोन 9 के जोन कमिश्नर के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने दुकान संचालक को भविष्य के लिए चेतावनी दी और 2000 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, निगम ने यह भी सुनिश्चित किया कि जनशिकायत का त्वरित समाधान हो।

नगर निगम की सख्त चेतावनी

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता से समझौता नहीं किया जाएगा। दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010020751464

विज्ञापन

Advertisement