17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी पर भड़के दीपक बैज, पूछा- क्या सत्ता से सवाल करना अपराध है?

OM Darpan

Dec 27, 2025 11:24 pm 1,352 views
इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी पर भड़के दीपक बैज, पूछा- क्या सत्ता से सवाल करना अपराध है?

रायपुर।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने इसे सुशासन नहीं, बल्कि आलोचना से घबराई सरकार द्वारा आवाज दबाने की कोशिश करार दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आकांक्षा टोप्पो छत्तीसगढ़ की एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो लगातार जनता के हित में सीधे तौर पर सवाल उठाती रही हैं। उन्होंने हमेशा सत्ता पक्ष से जवाबदेही की मांग की है। बैज के मुताबिक, आकांक्षा ने खराब सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, बिजली संकट और शराब नीति जैसे गंभीर मुद्दों को मुखरता से उठाया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपक बैज

मंत्री और विधायक से जुड़े मामले पर भी उठाए थे सवाल

दीपक बैज ने विशेष रूप से उस घटना का जिक्र किया जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक का नाम सामने आया था। इस मामले में एक दिव्यांग परिवार को उसकी जमीन से बेदखल किए जाने का आरोप है। आकांक्षा टोप्पो ने इस संवेदनशील मुद्दे पर भी सरकार और जनप्रतिनिधियों से तीखे सवाल पूछे थे।

'अपराधों पर सुस्त, सवालों पर सख्त क्यों?'

सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दीपक बैज ने कहा कि जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय गिरफ्तारी क्यों की गई? क्या छत्तीसगढ़ में अब सत्ता से सवाल करना अपराध बन चुका है? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधों पर कार्रवाई करने में सरकार सुस्त नजर आती है, लेकिन सवाल पूछने वालों के खिलाफ तत्परता दिखा रही है। पीसीसी चीफ ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई सरकार की घबराहट को दर्शाती है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917134301883

विज्ञापन

Advertisement