18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना

शेयर करें

OM Darpan

Oct 05, 2024 07:50 pm 383 views
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना
विजय शर्मा डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी यात्रा रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के काली माता मंदिर से डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी धाम की नि:शुल्क यात्रा कराई जा रही है। कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा हर वर्ष इस यात्रा का आयोजन किया जाता है, और इस बार भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ भेजा जा रहा है। इस अवसर पर विजय शर्मा ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी के आशीर्वाद की कामना की। कार्यक्रम में कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन के सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261018092921386

विज्ञापन

Advertisement