संभागायुक्त महादेव कावरे ने छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में विभागीय परीक्षा का किया निरीक्षण
OM Darpan
Mar 05, 2025 08:22 am
257 views
05 Mar 2025
रायपुर।

संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में आयोजित विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा के पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक कुल 37 अधिकारी उपस्थित थे।
इनमें से 15 अधिकारी राजस्व विभाग से थे, 18 अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से, 2 अधिकारी माइनिंग और आदिवासी विकास विभाग से, तथा 1 अधिकारी पंजीयन विभाग से थे।
उपायुक्त ज्योति सिंह और श्री रजक, डिप्टी कलेक्टर भी इस निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। विभागीय परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन