9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन संपन्न

शेयर करें

OM Darpan

Feb 04, 2025 08:01 am 279 views
रायपुर में सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन संपन्न

रायपुर। नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के मद्देनजर कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक इफ्फत आरा की उपस्थिति में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया में सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कुल 240 वार्डों के 1290 मतदान केंद्रों को शामिल किया गया।  

मतदान केंद्रों पर ईवीएम की तैनाती

रायपुर जिले में 1290 मतदान केंद्रों पर 2390 बैलेट यूनिट व 1290 कंट्रोल यूनिट का उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 2140 बैलेट यूनिट और 610 कंट्रोल यूनिट रिजर्व में रखी जाएंगी।

नगर पालिक निगम रायपुर

  • 70 वार्डों में 1095 मतदान केंद्र।
  • प्रति मतदान केंद्र 2 बैलेट यूनिट, कुल 2190 बैलेट यूनिट व 1095 कंट्रोल यूनिट।
  • रिजर्व: 1260 बैलेट यूनिट व 225 कंट्रोल यूनिट।

नगर पालिका परिषद आरंग

  • 17 वार्डों में 25 मतदान केंद्र।
  • प्रति मतदान केंद्र 1 बैलेट यूनिट, कुल 25 बैलेट यूनिट व 25 कंट्रोल यूनिट।
  • रिजर्व: 95 बैलेट यूनिट व 35 कंट्रोल यूनिट।

नगरपालिका परिषद गोबरा-नवापारा

  • 21 वार्डों में 26 मतदान केंद्र।
  • प्रति मतदान केंद्र 1 बैलेट यूनिट, कुल 26 बैलेट यूनिट व 26 कंट्रोल यूनिट।
  • रिजर्व: 114 बैलेट यूनिट व 44 कंट्रोल यूनिट।

नगरपालिका परिषद तिल्दा

  • 22 वार्डों में 31 मतदान केंद्र।
  • 4 वार्डों के 5 मतदान केंद्रों में 2 बैलेट यूनिट, अन्य में 1 बैलेट यूनिट।
  • कुल 36 बैलेट यूनिट व 31 कंट्रोल यूनिट।
  • रिजर्व: 114 बैलेट यूनिट व 49 कंट्रोल यूनिट।

नगरपालिका परिषद मंदिर हसौद

  • 20 वार्डों में 23 मतदान केंद्र।
  • प्रति मतदान केंद्र 1 बैलेट यूनिट, कुल 23 बैलेट यूनिट व 23 कंट्रोल यूनिट।
  • रिजर्व: 107 बैलेट यूनिट व 47 कंट्रोल यूनिट।

नगरपालिका परिषद अभनपुर

  • 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र।
  • प्रति मतदान केंद्र 1 बैलेट यूनिट, कुल 15 बैलेट यूनिट व 15 कंट्रोल यूनिट।
  • रिजर्व: 75 बैलेट यूनिट व 35 कंट्रोल यूनिट।

नगर पंचायतों में ईवीएम की स्थिति

नगर पंचायत कूरा, माना कैंप, खरोरा, समोदा और चंदखुरी में 15 वार्डों के 15 मतदान केंद्रों के लिए प्रति मतदान केंद्र 1 बैलेट यूनिट लगाई जाएगी।
  • कुल 15 बैलेट यूनिट व 15 कंट्रोल यूनिट।
  • रिजर्व: 75 बैलेट यूनिट व 35 कंट्रोल यूनिट।

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, डीआईओ पी.सी. वर्मा और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। [pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/02/EVM-जानकारी-रायपुर-निकाय.pdf"]
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010030755262

विज्ञापन

Advertisement