आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 82.92 लीटर अवैध शराब के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार
OM Darpan
Feb 01, 2025 09:25 am
264 views
01 Feb 2025
रायपुर।
रायपुर जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 82.92 लीटर मदिरा के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रभारी आबकारी आयुक्त श्यामलाल धावड़े और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, शुष्क दिवस पर मुखबीर की सूचना पर भोईपारा थाना आजाद नगर में विजय सचदेव के रिहायशी मकान में छापेमारी की गई, जहां से 18 बोतल रॉयल स्टेज पंजाब राज्य में विक्रय हेतु, 6 पाव रॉयल स्टेज मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु, कुल 14.58 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई।
इसके अलावा, कुशालपुर थाना पुरानीबस्ती में राजेश ठाकुर के कब्जे से 65 पाव देशी मदिरा मसाला, कुल 11.70 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई। वीर शिवाजी नगर महोबाबाजार थाना आमानाका में पूजा साहू के पास से 248 पाव देशी मदिरा मसाला, कुल 44.64 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। साथ ही वार्ड नं. 16 भण्डारपुरी थाना खरोरा में वेदप्रकाश चतुर्वेदी के पास से 12 लीटर महुआ शराब और 5 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेन्दनाथ तिवारी, डी.डी. पटेल, आशीष सिंह, स्वाति चौरसिया, रविशंकर पैकरा, जेबा खान, आबकारी उप निरीक्षक प्रकाश देशमुख, कमल कुमार कोडोपी और आबकारी मुख्य आरक्षक सुनीता गर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन