25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभनपुर नगर पालिका चुनाव में अभ्यर्थी की अनुपस्थिति, व्यय प्रेक्षक ने जारी किया पुनः नोटिस

शेयर करें

OM Darpan

Feb 06, 2025 06:47 am 314 views
अभनपुर नगर पालिका चुनाव में अभ्यर्थी की अनुपस्थिति, व्यय प्रेक्षक ने जारी किया पुनः नोटिस
  रायपुर। व्यय प्रेक्षक श्री सुशील गजभिये ने अभनपुर नगर पालिका परिषद के लिए गठित व्यय अनुवीक्षण व लेखा परीक्षण टीम का निरीक्षण किया। इस दौरान, अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए लेखाओं की जांच की गई। पुनः नोटिस जारी करने के निर्देश लेखा परीक्षण हेतु निर्धारित तिथि पर भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री शिवनारायण बघेल समय पर उपस्थित हो गए थे, लेकिन इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री उत्रसेन गहिरवारे अनुपस्थित रहे। इसके कारण, रिटर्निंग अधिकारी द्वारा श्री गहिरवारे को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। श्री गजभिये ने इस अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया और श्री गहिरवारे को पुनः नोटिस जारी करने हेतु व्यय लेखा दल को निर्देशित किया। साथ ही, व्यय अनुवीक्षण टीम को यह सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थी लेखा जांच में समय पर सम्मिलित हों।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925133637529

विज्ञापन

Advertisement