राज्यपाल रमेन डेका ने मां काली के चरणों में नवाया शीश, प्रदेश की खुशहाली की कामना
OM Darpan
Jul 31, 2024 04:47 pm
225 views
31 Jul 2024
मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्रातः आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने मां काली के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी और अन्य परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल रमेन डेका का यह मंदिर दौरा उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले का था, जिसे प्रदेश की जनता के प्रति उनकी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। राज्यपाल ने इस मौके पर मंदिर के पुजारियों से भी मुलाकात की और मंदिर की समृद्ध परंपरा के बारे में जानकारी ली।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन