26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वार्ड क्रमांक 35 में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील भुवाल (रज्जू) का नाम चर्चा में, जनता ने बताया पहली पसंद

शेयर करें

OM Darpan

Jan 21, 2025 04:30 pm 351 views
वार्ड क्रमांक 35 में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील भुवाल (रज्जू) का नाम चर्चा में, जनता ने बताया पहली पसंद

रायपुर।

राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियाँ जोरों पर हैं। वार्ड क्रमांक 35 में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील भुवाल (रज्जू) का नाम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रीय सर्वेक्षणों और जनसंपर्क अभियानों में उनकी लोकप्रियता उन्हें सबसे प्रबल पार्षद उम्मीदवार के रूप में सामने लाती है।

स्थानीय लोकप्रियता और प्रभाव

सुनील भुवाल पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सेवाभावना और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता ने उन्हें हर वर्ग के बीच लोकप्रिय बना दिया है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि सुनील भुवाल हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं। महिलाएँ, युवा, और व्यापारी वर्ग में उनकी विशेष पहचान है।

अनुभव और सामाजिक भागीदारी

लोक प्रशासन में एम.ए. की शैक्षणिक योग्यता और दशकों का राजनीतिक अनुभव उन्हें एक मजबूत और सक्षम नेता के रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने जागृत नवयुवक संघ और राजपूत क्षत्रिय समाज जैसे संगठनों के साथ जुड़कर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराई है।

जनता की पहली पसंद

क्षेत्रीय सर्वेक्षणों से यह स्पष्ट है कि वार्ड क्रमांक 35 में सुनील भुवाल जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। युवाओं के साथ उनकी टीम लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उनके प्रति अपनी आस्था और विश्वास प्रकट किया है।

मजबुत दावेदारी

अगर कांग्रेस पार्टी वार्ड क्रमांक 35 से सुनील भुवाल को अपना प्रत्याशी बनाती है, तो उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए अच्छा साबित हो सकता है। जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सेवाभावना उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाती है।

जनता की उम्मीदें

वार्ड क्रमांक 35 के नागरिकों को उम्मीद है कि सुनील भुवाल के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा। उनकी सक्रियता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक आदर्श पार्षद उम्मीदवार के रूप में स्थापित कर दिया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926104106468

विज्ञापन

Advertisement