9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हनुमान चालीसा स्तंभ स्थापित करने की पहल, धर्म जागरूकता बढ़ाने पर जोर

शेयर करें

OM Darpan

Feb 21, 2025 08:46 pm 522 views
हनुमान चालीसा स्तंभ स्थापित करने की पहल, धर्म जागरूकता बढ़ाने पर जोर

रायपुर।

राष्ट्रीय बजरंग दल के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे ने शहर में हनुमान चालीसा स्तंभ स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड के किसी प्रमुख मंदिर में यह स्तंभ लगाया जाना चाहिए, जिससे सनातन धर्म के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपाल भिसे का कहना है, "आज के हिंदू बच्चे धर्म से दूर होते जा रहे हैं। वे न तो भगवद्गीता पढ़ते हैं, न रामायण और न ही पुराणों की जानकारी रखते हैं। स्कूलों में भी धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाती, जिससे बच्चों में धार्मिक समझ विकसित नहीं हो पा रही है।" उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा स्तंभ न केवल धार्मिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि यह हिंदू हेल्पलाइन के रूप में भी कार्य करेगा, जिससे धर्मांतरण और गौहत्या जैसी गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।

भिसे ने कहा कि जिस तरह विभिन्न समुदाय अपने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कई तरीके अपनाते हैं, उसी तरह हिंदू समाज को भी समय रहते इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "हम अपने बच्चों को महंगे स्कूलों में शिक्षा दिलाने के लिए बड़ी रकम खर्च करते हैं, लेकिन उन्हें धर्म का ज्ञान कहीं नहीं मिल पाता।"

हनुमान चालीसा स्तंभ की स्थापना के लिए सभी वार्ड पार्षदों और प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय बजरंग दल जल्द ही एक अभियान शुरू करेगा। गोपाल भिसे ने सभी सनातन प्रेमियों और संगठनों से इस पहल में सहयोग देने की अपील की है, ताकि रायपुर से शुरू होकर यह मुहिम पूरे भारत में फैल सके।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010020751464

विज्ञापन

Advertisement