9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंगों के उत्सव में झूमे पत्रकार, मुख्यमंत्री ने दी होली की सौगात

शेयर करें

OM Darpan

Mar 13, 2025 08:20 am 257 views
रंगों के उत्सव में झूमे पत्रकार, मुख्यमंत्री ने दी होली की सौगात

रायपुर:

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन को भुलाकर नए सिरे से दोस्ती की शुरुआत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में यह बात कही।

रंगों के बीच पत्रकारों संग झूमे मुख्यमंत्री

रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत भिंडी की माला पहनाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के होली विशेषांक ‘सेंसलेस टाइम्स’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की गौरवशाली परंपरा है और हर साल इस होली उत्सव में शामिल होकर उन्हें आनंद मिलता है।

मुख्यमंत्री ने बजाया नगाड़ा, पत्रकारों के संग झूमे

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगाड़ा बजाकर पूरे माहौल को और जोशीला बना दिया। पत्रकारों और उपस्थित गणमान्यजनों ने तालियों की गूंज से उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर फाग गीतों के साथ पत्रकारों संग होली की मस्ती में झूमते नजर आए।

पत्रकारों को बड़ी सौगात: प्रेस क्लब के लिए 1 करोड़ का बजट प्रावधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों के हित में कई अहम घोषणाएं कीं:
✔ रायपुर प्रेस क्लब के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान
✔ पत्रकारों की एक्सपोजर विजिट के लिए 1 करोड़ रुपये का अलग बजट
✔ वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मान निधि बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, जो समाज का दर्पण होते हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिए हैं।

महिला पत्रकारों के योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता में महिलाओं के लिए कई चुनौतियां हैं, लेकिन उनका संघर्ष और संकल्प सराहनीय है।

लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में पत्रकारों की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और मिलन समारोह पत्रकारों को कार्य के दबाव से राहत देने के साथ-साथ आपसी सौहार्द को भी बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा, विधायक सुनील सोनी, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर एवं क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010000740793

विज्ञापन

Advertisement