2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड्डू में बड़ी वारदात नाकाम, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Jul 13, 2025 11:14 pm 412 views
सड्डू में बड़ी वारदात नाकाम, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
  रायपुर. राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में एक बड़ी वारदात को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी कट्टा रखे हुए है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना प्रभारी धरसींवा को आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना धरसींवा पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा दिए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश नायक बताया, जो कि बलौदाबाजार का रहने वाला है। तलाशी में बरामद हुआ हथियार टीम के सदस्यों ने जब मुकेश नायक की तलाशी ली, तो उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम ने जब उससे देशी कट्टा और जिंदा कारतूस रखने के संबंध में वैध दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश नायक को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र दीवान, थाना प्रभारी धरसींवा, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, किसलय मिश्रा एवं विकाश शर्मा तथा थाना कबीर नगर से आर. पीलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003041923227

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 184