5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंजू को कच्चे मकान से मिली मुक्ति, मिली पहली किश्त की राशि

शेयर करें

OM Darpan

Sep 26, 2024 07:19 am 315 views
मंजू को कच्चे मकान से मिली मुक्ति, मिली पहली किश्त की राशि
रायपुर। धरमपुरा की निवासी मंजू साहू ने अपने कच्चे मकान से मुक्ति पाने की खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “यह पल मेरे लिए खुशी का है, क्योंकि जब मैं कच्चे मकान में रहती थी, तो दिक्कतें बहुत थी। वर्षाें से कच्चे मकान में रहने के दौरान बच्चों के भविष्य की चिंता सताती थी। लेकिन आज मेरे जीवन में खुशियां भर गई हैं, सिर्फ एक पक्के मकान की वजह से।” मंजू साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से उनका आशियाने का सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा, “अब मुझे अपना खुद का पक्का घर मिलेगा, जिससे मेरी जीवनस्तर में सुधार होगा।” प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजू ने आवेदन किया था, जिसके तहत उनके खाते में पहली किश्त की राशि 40,000 रुपये पहुँच चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही मकान बनाने का कार्य भी प्रारंभ होगा। “समय-समय पर किश्त की राशि मिलने से समय पर पक्का मकान भी बनकर तैयार हो जाएगा। इस योजना ने हमारे लिए एक नया जीवन लेकर आई है,” मंजू साहू ने कहा।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005114401344

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 184