प्रभु राम जी की कृपा से बाल-बाल बचे : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े
OM Darpan
Nov 25, 2024 12:44 am
179 views
25 Nov 2024
रायपुर।
रविवार को छत्तीसगढ़ के मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में उनके काफिले की करीब चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। राहत की बात यह है कि मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र में हुई।
https://twitter.com/LaxmiRajwade21/status/1860665345637322889
मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने हादसे के बाद बयान जारी कर कहा, "प्रभु राम जी की कृपा से सभी सकुशल हैं। आज बलरामपुर जिले के कुसमी में आयोजित स्व. बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शामिल होने जाते समय अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर राजपुर के पास हमारी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। एक ट्रक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। भगवान राम जी की कृपा और आप सभी के स्नेह एवं आशीर्वाद से मैं और मेरे साथ मौजूद सभी स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को भी चोट नहीं आई है और हम सभी स्वस्थ हैं। आप सभी के प्रेम और दुआओं के लिए धन्यवाद।"
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन