3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रभु राम जी की कृपा से बाल-बाल बचे : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े

शेयर करें

OM Darpan

Nov 25, 2024 12:44 am 178 views
प्रभु राम जी की कृपा से बाल-बाल बचे : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े

रायपुर।

रविवार को छत्तीसगढ़ के मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में उनके काफिले की करीब चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। राहत की बात यह है कि मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र में हुई।   https://twitter.com/LaxmiRajwade21/status/1860665345637322889   मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने हादसे के बाद बयान जारी कर कहा, "प्रभु राम जी की कृपा से सभी सकुशल हैं। आज बलरामपुर जिले के कुसमी में आयोजित स्व. बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शामिल होने जाते समय अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर राजपुर के पास हमारी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। एक ट्रक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। भगवान राम जी की कृपा और आप सभी के स्नेह एवं आशीर्वाद से मैं और मेरे साथ मौजूद सभी स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को भी चोट नहीं आई है और हम सभी स्वस्थ हैं। आप सभी के प्रेम और दुआओं के लिए धन्यवाद।"
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003112015142

विज्ञापन

Advertisement