9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में अवैध दुकानों और ठेलों पर कार्यवाही, नगर निगम ने शुरू किया बुलडोज़र अभियान

शेयर करें

OM Darpan

Mar 05, 2025 08:36 pm 350 views
रायपुर में अवैध दुकानों और ठेलों पर कार्यवाही, नगर निगम ने शुरू किया बुलडोज़र अभियान

रायपुर: राजधानी रायपुर में ट्रैफिक सुधारने के लिए शहर सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को नगर निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध दुकानों, ठेलों और गुमटियों को हटाने के लिए बुलडोजर अभियान शुरू किया। यह अभियान जय स्तंभ चौक से लेकर फाफाडीह चौक तक सड़क के किनारे स्थित अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस और नगरीय निकाय की टीम का दुकानदारों से झूमाझटकी भी देखने को मिली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम ने यह कदम शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अवैध व्यवसायों पर लगाम लगाने के लिए उठाया है। इस अभियान के तहत जय स्तंभ चौक से फाफाडीह चौक तक की सड़क पर बेतरतीब तरीके से फैल रही दुकानों और ठेलों को हटाया गया, जिससे शहर में ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश:

इसके साथ ही आयुक्त ने सभी जोनों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वार्डों में राजस्व वसूली के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से तेजी से कर वसूली की जाए और सभी बड़े बकायादारों से शत-प्रतिशत बकाया वसूली सख्ती से की जाए। आयुक्त ने विशेष रूप से व्यवसायिक क्षेत्रों, होटलों, मॉल्स, और बड़े आवासीय परिसरों में कर वसूली के लिए डिमांड नोट भेजने की बात भी की है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010010746211

विज्ञापन

Advertisement