15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब सड़कों के बाधित ट्रैफिक से छुटकारा दिलाने के लिए मार्ग के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Nov 28, 2024 11:10 am 208 views
अब सड़कों के बाधित ट्रैफिक से छुटकारा दिलाने के लिए मार्ग के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
    रायपुर। रायपुर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने वाले सड़क किनारे खड़े वाहनों और अतिक्रमण पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। इस टीम का उद्देश्य सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी वाहनों और अतिक्रमण को हटाकर यातायात को सुगम बनाना है। आज से शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत पुलिस प्रशासन ने दो ऑटो को जब्त किया है, जबकि नगर निगम की टीम ने अंबेडकर चौक के पास से चार ठेले जब्त किए हैं। इसके साथ ही अन्य वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। जिला प्रशासन ने बताया कि जिन स्थानों पर अवैध पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, वहां भी कार्रवाई की गई है। सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे शहर में सुबह और शाम के समय में यातायात बाधित होता है। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, जहां बड़े-बड़े बेसमेंटों में अवैध रूप से गोदाम बनाए गए हैं, जैसे नयापारा चैक, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, गोदामों से कचरा फैलाने पर भी सख्ती से निपटा जाएगा। दूसरी ओर, उन स्थानों पर जहां सड़कों से आगे बढ़कर होर्डिंग्स लगाई गई हैं, उन्हें भी जब्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से अवैध ठेलों की जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। सड़कों पर खड़ी कंडम गाड़ियों को भी जब्त किया जाएगा।
एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिनाश मिश्रा ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और यातायात को प्रभावित करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह संयुक्त टीम प्रतिदिन उन सड़कों पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी, जहां यातायात बाधित हो रहा है। आज की कार्रवाई के दौरान डीएसपी गुरजीत सिंह और नगर निगम की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016032306141

विज्ञापन

Advertisement