सरकारी अस्पताल में बढ़ रहा है लोगों का भरोसा
OM Darpan
उरला (सत्यानंद सोई)।

15 मार्च 2025 को, एक नई खुशखबरी आई, जब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरला में एक स्वस्थ बिटिया का जन्म हुआ। पार्षद होने के नाते, स्थानीय लोगों को सरकारी अस्पतालों से जुड़े डर और गलत धारणा को खत्म करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला। इस प्रसव के दौरान, मुझे पूरी विश्वास था कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में मेरे परिवार के लिए सबसे बेहतर सुविधा मिलेगी।
मेरी पत्नी की प्रेगनेंसी के दौरान, हम दोनों ने पूरे 9 महीनों तक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरला से इलाज लिया था। यह एक हाई रिस्क प्रेगनेंसी थी, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की डॉ., नर्स और अन्य कर्मचारियों ने पूरे परिवार का हौसला बढ़ाया और सफलता से सामान्य प्रसव कराया। हालांकि सोनोग्राफी की सुविधा वहाँ नहीं थी, लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने मिलकर सही निर्णय लिया और प्रसव सुरक्षित रूप से कराया।
प्रसव के बाद, माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और सामान्य छुट्टी दी गई। इस सफलता को देखने के बाद, मुझे विश्वास है कि सरकारी अस्पतालों में भी उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
पार्षद की अपील:
मैं, एक पार्षद के तौर पर, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि उरला स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय महिलाएं बाहर जाने के बजाय अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकें।
मेरे द्वारा पूरे स्वास्थ्य केंद्र की टीम को धन्यवाद देते हुए, मैं सभी नगरवासियों से अपील करता हूं कि वे अपने परिवार का इलाज सरकारी अस्पतालों में ही कराएं, क्योंकि यहाँ बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
जरूरी खबरें
विज्ञापन