4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांव पलौद में समाधान शिविर: सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

शेयर करें

OM Darpan

May 14, 2025 06:40 am 310 views
गांव पलौद में समाधान शिविर: सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनकल्याण के विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पलौद में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

8,841 आवेदनों का हुआ निराकरण

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शिविर में आए 8,841 आवेदनों का त्वरित समाधान किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली।

लाभ वितरण: हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ

  • आठ किसानों को मिली किसान किताब (ऋण पुस्तिका)

  • दो दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल

  • राशन कार्ड और जॉब कार्ड का वितरण

  • छह बुजुर्गों को मिली मेटल छड़ी

  • तीन हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र

  • सात मजदूरों को श्रमिक कार्ड

  • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन

  • पांच बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक

  • राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत चार लोगों को 25-25 हजार रुपये का चेक

  • उद्यानिकी विभाग द्वारा पांच किसानों को सब्जी बीज किट

  • मत्स्य विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को जाल प्रदान किया गया

अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में आकर लाभ लेने वाले नागरिकों से संवाद भी किया।

शिविर में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एसडीएम, तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004203025423

विज्ञापन

Advertisement