छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के राजेश अवस्थी का हुआ निधन
OM Darpan
Feb 03, 2025 08:10 pm
512 views
03 Feb 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता राजेश अवस्थी का 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। रविवार रात, गरियाबंद में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के प्रमुख चेहरों में से एक थे और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए बहुत लोकप्रिय थे। उनका पहला सिनेमा "माया देदे माया लेले" था, जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पहले अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
राजेश अवस्थी की अचानक मौत ने प्रदेश में शोक की लहर दौड़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया, जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि "हमने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।"राजेश अवस्थी की मौत के बाद, बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव के घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। यह कार्यक्रम पहले 12:00 बजे होना था, लेकिन अब इसे शाम 4:00 बजे साधारण तरीके से आयोजित किया जाएगा। राजेश अवस्थी का अंतिम संस्कार सोमवार को रायपुर के महादेव घाट पर किया जाएगा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन