सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के तूफानी प्रदर्शन से रायपुर में होगा क्रिकेट का महासंग्राम!
OM Darpan
- इंटरनेशनल मास्टर्स लीग: रायपुर में भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच होगा रोमांचक मुकाबला"
रायपुर:
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का 12वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस लीग में भाग लेने वाली टीमें छह देशों की हैं, जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, पठान ब्रदर्स और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा जैसे नामी खिलाड़ी एक बार फिर से मैदान में उतरने वाले हैं।
यह मैच दर्शकों के लिए खास होगा, क्योंकि उन्हें इन महान क्रिकेटरों को लाइव देखने का मौका मिलेगा। रायपुर में कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे। लीग की टिकट बुकिंग भी ऑनलाइन शुरू हो चुकी है, और मैच की तैयारियां जोरों पर हैं।
टिकट के रेट:
- सबसे सस्ती टिकट ₹500 से शुरू है, जिसमें दो विशेष ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं।
- लोअर टिकट ₹1000, गोल्ड टिकट ₹6000, प्लेटिनियम टिकट ₹8000 और कापरिट बाक्स टिकट ₹10,000 हैं। खासकर इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट महंगी हैं।
- अन्य मैचों के लिए टिकट ₹100 से शुरू हो रही हैं, जोकि काफी सस्ती मानी जा रही हैं।
लीग के मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम का चयन किया गया है। यह लीग दर्शकों को कुछ बेहतरीन क्रिकेट के पल देखने का मौका देगी, और साथ ही दर्शक इन खिलाड़ियों के साथ लाइव जुड़ने का भी मौका पाएंगे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन