मुख्यमंत्री साय की टीम में तीन नए चेहरे, राजेश, गुरु और गजेंद्र लेंगे मंत्री पद की शपथ
OM Darpan
Aug 20, 2025 01:46 am
516 views
20 Aug 2025
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जाएगा। इन तीनों का शपथ ग्रहण समारोह 20 या 21 अगस्त को राजभवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के सभी विधायक शामिल होंगे।
सीएम से मुलाकात के बाद तय हुए नाम
सोमवार रात को तीनों नामित विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद ही उनके मंत्री बनाए जाने पर अंतिम मुहर लग गई, जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में चल रही अटकलें समाप्त हो गईं।14 मंत्रियों का फार्मूला और संवैधानिक प्रावधान
फिलहाल छत्तीसगढ़ सरकार में 13 मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, 90 विधायकों वाली विधानसभा में अधिकतम 15 प्रतिशत यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस स्थिति को देखते हुए, हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू करने की तैयारी है, जिसके तहत तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है।सीएम के विदेश दौरे से पहले विस्तार
मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त से विदेश प्रवास पर रहेंगे। ऐसी उम्मीद पहले से ही थी कि उनके दौरे पर जाने से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इसी क्रम में 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है, जिसके बाद 20 या 21 अगस्त को नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। यह विस्तार मुख्यमंत्री के विदेश जाने से पहले सरकार को पूर्ण स्वरूप देने की कवायद का हिस्सा है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन