omdarpan-addnewspaperediting
महिला/युवती सम्मान समारोह बिलासपुर में
समाज मे शादी के बाद अधिक संख्या में होने वाले सम्बंध विच्छेद चर्चा एवं सुझाव
दुर्ग।
केन्द्रीय महिला मंडल एवं जोन क. 1. बिलासपुर के आतिथ्य में महिला/युवती सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमे महासभा के सभी राजपूत क्षत्राणी शामिल होंगी। कार्यक्रम आज दिनांक 30 जून दिन- रविवार स्थान- प्रीत होटल, पुराना बस स्टैण्ड के सामने, बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति सरिता सत्यनारायण सिंह ठाकुर (जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलोदाबाजार-भाटापारा), श्रीमति ममता धनंजयसिंह ठाकुर (जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर), अतिविशिष्ट अतिथि- श्रीमति मेनका विक्की ठाकुर (पार्षद भाटापारा) अध्यक्षता – श्रीमति वंदना राजपूत (केन्द्रीय महिला अध्यक्ष, महासभा), विशिष्ट अतिथि श्रीमति शकुन्तला सिंह, पूर्व अध्यक्ष महिला मंडल बिलासपुर उपसमिति श्रीमति मंजू केदार सिंह, पूर्व महिला अध्यक्ष महासभा संयोजक श्रीमति सुनीता ठाकुर, पीपरखुंटी, पंडरिया, आभार- उपसमिति बिलासपुर अध्यक्ष श्रीमति वीणा सिंह राजपूत, सचिव श्रीमति ज्योति क्षत्रिय उपसमिति अरपाचल अध्यक्ष श्रीमति संध्या परिहार, सचिव श्रीमति सुलक्षणा सिंह बैस उपसमिति पंडरिया अध्यक्ष श्रीमति सरला सिंह, सचिव श्रीमति रोहिणी सिंह उपसमिति भाटापारा अध्यक्ष श्रीमति बसती ठाकुर, सचिव श्रीमति सुषमा देवी उपसमिति कोरबा अध्यक्ष श्रीमति चित्रांगना भारद्वाज, सचिव श्रीमति निशा ठाकुर उपसमिति कोटा अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मीन देवी, सचिव डॉ. रंजिता सिंह राजपूत उपसमिति मुगेली अध्यक्ष श्रीमति करूणा देवी सिंह, सचिव उपसमिति तखतपुर अध्यक्ष श्रीमति नेहा बैस, सचिव श्रीमति विनीता सिंहकार्यक्रम में प्रमुख विषयों में चर्चा कि जावेगी।

वर्तमान में समाज मे शादी के बाद अधिक संख्या में होने वाले संबंध विच्छेद पर चर्चा एवं सुझाव, युवतियों के वक्तव्य एवं विचार के लिए खुला मंच रखा गया है। समाज मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिलाओं एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान ,सामूहिक आदर्श विवाह को प्रोत्साहित किये जाने हेतु चर्चा एवं सुझाव।
महिलाओं/युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सुझाव जैसे बहुत से चर्चाएं आयोजन के दौरान होंगी ।











