Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामलला का बुलावा: गुरु घासीदास जयंती पर भिलाई के 7 बुजुर्ग अयोध्या धाम रवाना, तिलक लगाकर दी गई विदाई

भिलाई से अयोध्या के लिए रवाना होते वरिष्ठ नागरिक और निगम अधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई से अयोध्या के लिए रवाना होते वरिष्ठ नागरिक और निगम अधिकारी

 

भिलाई नगर (रवि कुमार भास्कर)|

संत शिरोमणि गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर 18 दिसंबर को नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के चेहरो पर उस वक्त खुशी देखते ही बनी, जब वे प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम को रवाना हुए।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार और योजना के नोडल अधिकारी सह अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे के नेतृत्व में भिलाई निगम से 7 चयनित दर्शनार्थियों को ससम्मान विदा किया गया। इन सभी बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को निगम के मुख्य कार्यालय से तिलक लगाकर और शुभकामनाएं देते हुए दुर्ग रेलवे स्टेशन तक छोड़ा गया।

इन 7 श्रद्धालुओं का हुआ चयन

अयोध्या धाम यात्रा पर जाने वाले दर्शनार्थियों में चोवाराम साहू, देवेन्द्र यादव, गुहरी राम साहू, चोवाबाई साहू, विश्राम साहू, कुमार साहू एवं शकुन बाई शामिल हैं।

इस दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से त्रिलोक ताम्रकार, सुखराम यादव और अंजू साहू ने उपस्थित होकर सभी यात्रियों को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। स्टेशन पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow