Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रीठा आपकी सेहत और सुंदरता के लिए एक प्राकृतिक वरदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 रीठा, एक बहुपरकारी आयुर्वेदिक घटक, आपकी सेहत, त्वचा और बालों के लिए अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है। आचार्य श्री बालकृष्ण के अनुसार, रीठा का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार में लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि रीठा के क्या-क्या लाभ हैं और इसे किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है।


माइग्रेन और कफ के लिए रीठा के लाभ

माइग्रेन: माइग्रेन से राहत पाने के लिए रीठा के रस की एक-दो बूंदों को नाक में डाला जा सकता है। यह उपाय माइग्रेन की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।

खांसी और कफ: खांसी या कफ की समस्याओं को दूर करने के लिए एक ग्राम रीठा पाउडर और 2 ग्राम त्रिकटु चूर्ण को 50 मिली पानी में मिलाकर एक शीशी में भर लें। सुबह खाली पेट इसकी 4 बूंदें नाक में डालने से राहत मिल सकती है।

दांतों की देखभाल: दांतों की देखभाल के लिए भी रीठा को उपयोगी माना गया है।

अस्थमा और आंखों की समस्याओं के समाधान में रीठा

अस्थमा: अस्थमा की गंभीर स्थिति में रीठा के फल को पीसकर सूंघना फायदेमंद हो सकता है।

आंखों की स्वास्थ्य: आंखों की समस्याओं से राहत पाने के लिए रीठा को पानी में उबालकर उस पानी से आंखों को धोना लाभकारी हो सकता है।

पेट और त्वचा संबंधी समस्याओं में रीठा का उपयोग

पेट की समस्याएं: दस्त जैसी पेट की समस्याओं के उपचार के लिए 100 मिली पानी में लगभग 4 ग्राम रीठा को मथकर पीने से लाभ होता है।

त्वचा और बालों की देखभाल: रीठा आपकी त्वचा और बालों की समस्याओं को भी दूर करने में सहायक हो सकता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment