Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मानिकपुरी (पनिका) समाज आशा नगर दुर्ग में सद्‌गुरु कबीर साहेब का 626 वा प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
omdarpan-add
previous arrow
next arrow

दुर्ग.
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्गुरु कबीर साहेब का 626 वा जयंती समारोह आशानगर कबीर सत्संग भवन में मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महंत आरती दास के करकमलों से ध्वजपूजन एवं आमीन माता महिला मण्डल के भजन एवं आरती गान से किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक माननीय अरुण वोरा. , महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर पार्षद भोला महोबिया वार्ड नं 30, संजय काहेले वार्ड नं 13 संजीव धनकर, पी.सी.सी. सदस्य दुर्ग सहित समाज के वरिष्ठ गणमान्य सदस्यों का स्वागत एवं आशीर्वचन प्राप्त किया। बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्कृष्ठ सम्मान के साथ सायं सात्विक यज्ञ चौका आरती एवं महा- प्रसाद वितरण के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम में समाज के संरक्षक कमल दास मानिक, भावदास पनरिया, अध्यक्ष कल्याण दास बघेल, उपाध्यक्ष विभीषण दास, सचिव डॉ. ज्ञान दास, सहसचिव दीपक दास, कोषाध्यक्ष मुक्तावन दास, अविनाश दास मोंगरी एवं मोंगरी परिवार, मोला दास कुलदीप, राजा दास कुलदीप एवं कार्यकारिणी सदस्या सहित सामाजिक बंधुओं सामाजिक एवं धार्मिक कर्तव्यों के साथ महत्वपूर्ण योगदान रहा

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment