Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साजा विधायक ईश्वर साहू ने जरूरतमंदों को वितरित की स्वेच्छा अनुदान राशि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

साजा (रोहितास सिंह भुवाल)।

साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू ने रविवार को अपने क्षेत्र के गरीब, पीड़ित और अति जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा अनुदान राशि वितरित की। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके इस कार्य की सराहना की। विधायक साहू ने क्षेत्रीय लोगों के बीच स्वेच्छा अनुदान राशि का वितरण करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग की मदद करने के लिए किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रशेखर सिंह राजपूत और भाजपा युवा नेता सोनू पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक के इस प्रयास को सराहा और कहा कि इस तरह के कदम समाज में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

राशि मिलने के बाद क्षेत्रीय जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया और उनकी मदद की सराहना की। स्वेच्छा अनुदान राशि का वितरण विधायक साहू द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों का हिस्सा है, जो लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment