

दुर्ग।
भीषण गर्मी के पश्चात राज्य के शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियों में तेजी लाने स्कूलों में बच्चे शतप्रतिशत जाने को लेकर व नए बच्चों को स्कूल दाखिले के बाद स्कूल में पढ़ाई करने जाने की उत्सुकता को बढ़ावा देने सरकार व शिक्षा विभाग समय समय पर स्कूलों में विभिन्न उत्सव व कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है।

उसी क्रम में हर वर्ष की भांति नए शिक्षा सत्र के दौरान 26 जून से हर स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन जारी है। जिला दुर्ग विकासखंड धमधा संकुल केंद्र मेडेसरा ग्राम सगनी के प्राथमिक व माध्यमिक शाला में संयुक्त रूप से प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस कार्यकम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच नकुल निषाद थे।
नवप्रवेशी बच्चो को पुस्तक अब गणवेश का वितरण किया गया। कार्यक्रम को माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक डी एस राजपूत ने संबोधित करते हुवे शाला परवेश उत्सव मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला इस अवसर पर समूह द्वारा। आज नेवता भोजन में खीर का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमाकांत कश्यप प्रधान पाठक प्राथमिक शाला एवं सभी शिक्षक बेदवरत ठाकुर, भोजकुमार वसु, शालिनी साहू तथा नीलिमा कुजूर का सराहनीय योगदान रहा।










