Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजगुरु बालकदास जयंती एवं देवदास बंजारे पुण्यतिथि पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित हुए वरिष्ठ नेता और कलाकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • सतनामी आश्रम, दुर्ग में राजगुरु बालकदास जयंती और देवदास बंजारे की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
  •  पंथी और पंडवानी कलाकारों ने बांधा समा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

सतनामी आश्रम कसारीडीह, दुर्ग में आयोजित राजगुरु बालकदास जयंती एवं देवदास बंजारे की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता पंथी के पितामह पुरानिक लाल चेलक जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राजकुमार चंद्रा (वरिष्ठ प्रचारक प्रदेश प्रमुख, धर्म जागरण समन्वय) और अहिवारा विधानसभा के विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे।

इसके अलावा, कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव, पद्मश्री से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय पंथी कलाकार राधेश्याम बारले और पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। महशूर लोक गायिका रजनी रजक, सतनामी आश्रम समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, खपरी सरपंच हीरावन बंजारे, सतनामी आश्रम की उपाध्यक्ष श्रीमती अम्बालिका मारकण्डे और भिलाई के सतनाम भवन की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती किरण चंदवानी भी विशेष रूप से मौजूद थीं।

प्रदेश के विभिन्न पंथी कलाकारों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से इस आयोजन को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत महात्माओं और कलाकारों के सम्मान में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment