Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ब्रिटिश सैन्य कॉलेज में यौन हिंसा: महिला प्रशिक्षुओं ने लगाए सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • उत्तरी यॉर्कशायर के हैरोगेट स्थित कॉलेज में 17 साल की प्रशिक्षुओं के साथ हुई दरिंदगी

  • जनवरी 2018 से जून 2025 के बीच दर्ज हुईं अनुचित व्यवहार की 176 शिकायतें

उत्तरी यॉर्कशायर। ब्रिटेन के सबसे बड़े किशोर सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल आर्मी फाउंडेशन कॉलेज में महिला प्रशिक्षुओं के साथ यौन हिंसा का मामला सामने आया है। उत्तरी यॉर्कशायर के हैरोगेट स्थित इस कॉलेज में प्रशिक्षण ले चुकी कम से कम चार महिलाओं ने संस्थान में दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और ताक-झांक जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, संस्थान में महिलाओं के प्रति अपमानजनक और यौन हिंसा को बढ़ावा देने वाली संस्कृति व्याप्त थी। इन महिलाओं ने बताया कि जिस समय उनके साथ ये घटनाएं हुईं, उनकी उम्र महज 17 वर्ष के आसपास थी। एक महिला ने साथी सैनिकों पर घंटों तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसे कमरे में रोककर यौन हमला किया गया। वहीं, एक प्रशिक्षु की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी को प्रशिक्षण के दौरान लगभग हर दिन यौन उत्पीड़न और आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। इन खुलासों के बाद ब्रिटिश सैन्य हलकों में हड़कंप मच गया है।

आंकड़ों ने खोली पोल

मामले की गंभीरता का अंदाजा उत्तरी यॉर्कशायर पुलिस को मिली शिकायतों से लगाया जा सकता है। एक साल के भीतर सैन्य कॉलेज से जुड़े यौन अपराधों की 16 शिकायतें दर्ज की गईं। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2018 से जून 2025 के बीच कॉलेज में अनुचित यौन व्यवहार की कुल 176 शिकायतें मिलीं।

ब्रिटिश सेना की सफाई

इन शिकायतों में से 32 स्थायी कर्मचारियों और 144 जूनियर सैनिकों के खिलाफ थीं। ब्रिटिश सेना के प्रवक्ता ने इन आरोपों को बेहद गंभीर और परेशान करने वाला बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सशस्त्र बलों में किसी भी तरह का आपराधिक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और पीड़ितों को शिकायत के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow